15 दिनों से बैंक का सर्वर डाउन, हंगामा
दौराला। सकौती स्थित एक बैंक में पिछले 15 दिनों से सर्वर डाउन होने से ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने शुक्रवार को बैंक के बाहर हंगामा किया और जल्द समस्या को दूर करने की मांग की। सकौती व दादरी के ग्रामीण राजेंद्र प्रधान, राजकुमार, रोहित, कौशल, सानिब, कुंवरपाल आदि ने बताया कि सकौती स्थित एक बैंक में उनके खाते हैं। आरोप है कि पिछले 15 दिनों से 3 बजते ही बैंक में सर्वर डाउन होने की बात कहते हुए गेट बंद कर दिया जाता है, जिस कारण ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। शुक्रवार को भी 3 बजते ही बैंक का गेट बंद कर दिया गया। ग्रामीणों ने इसको लेकर हंगामा कर दिया। ग्रामीणों ने अधिकारियों से जल्द समस्या को दूर कराने की मांग की।