फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब नेशनल बैंक की शाखा सरधना से लिया ऋण समय पर अदा नहीं करने पर दो परिवार हुये बेघर-घर खाली करते समय राते बिलखते रहे बच्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। नगर स्थित पंजाब नेशनल बैंक के अधिकारियों ने मोहल्ला मंडी चमारान में दो कर्जदारों द्वारा ऋण जमा न करने पर मकान सील करा दिए। मौके पर पुलिस फोर्स मौजूद रही। टीम ने सीलिंग के दौरान वीडियोग्राफी भी की। दोनों कर्जदारों के परिवार के सदस्यों ने रोते बिलखते हुए मकान खाली किया।
विज्ञापन

शाखा प्रबंधक एसएस तोमर ने बताया कि वर्ष 2015 में बबलू ने डेयरी और 2017 में दीन मोहम्मद ने मकान पर बैंक से ऋण लिया था। अब बकाया के रूप में बबलू पर 10 लाख दो हजार रुपये और दीन मोहम्मद पर 10 लाख 64 हजार रुपये बकाया हैं। कई बार नोटिस जारी होने के बाद भी दोनों ने ऋण जमा नहीं किया। बृहस्पतिवार को डीएम व एसएसपी के आदेश पर पुलिस बल के साथ सीलिंग की कार्रवाई की गई। परिजनों ने विरोध करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया। उन्होंने टीम से सील न लगाने की गुहार लगाई। अधिकारियों द्वारा मना करने पर परिजन सामान लेकर बाहर निकल गए। बैंक प्रबंधक ने कुछ ऋण अदायगी होने पर ही सील खोली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें