फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कैनरा बैंक आईएसईटीआई में 30 प्रतिभागियों को किए प्रमाण-पत्र वितरित

विज्ञापन
विज्ञापन
कैनरा बैंक आईएसईटीआई में 30 प्रतिभागियों को किए प्रमाण-पत्र वितरित
विज्ञापन

मेरठ। कैनरा बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में 14 दिवसीय सॉफ्ट टॉय मेकर एंड सेलर प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हुआ। समारोह में रमेश जोशी व माधुरी शर्मा ने 30 प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों से कौशल का उपयोग कर स्वरोजगार शुरू करने और दूसरों को भी आत्मनिर्भर बनाने का आह्वान किया। प्रशिक्षक दिनेश शर्मा ने व्यवसाय प्रबंधन एवं स्वरोजगार का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। ओम विकास, रोहित यादव, सविता, रजनी, मीनाक्षी, पूनम और अमृता सहित प्रशिक्षणार्थी मौजूद रहे। संस्थान में वुमेंस टेलर प्रशिक्षण के लिए 25 सितंबर से पंजीकरण शुरू होगा। इसके लिए आयु 18 से 50 वर्ष और मेरठ निवासी होना अनिवार्य है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें