फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक में चार लाख से ऊपर जमा किया है तो घर पहुंचेगा इनकम टैक्स का नोटिस

Fri, 24 Feb 2017 12:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
विज्ञापन
cash
विज्ञापन
बैंकों में खाता धारकों का रिकार्ड अपडेट कर आयकर विभाग तक सीधे पहुंचाने के लिए प्रयोग किये गये साफ्टवेयर ने अपना काम कर दिया है। जिन लोगों ने नोट बंदी के बाद चार लाख रूपये से ज्यादा बैंक में रकम जमा की है, उन सभी के पास आटोमेटिक आनलाइन नोटिस पहुंच गये हैं। जिसका जवाब देने के लिए लोग अपने सीए और अधिवक्ताओं के साथ जुटे हुए हैं। अंतिम तिथि निकल जाने के बाद भी जवाब तैयार हो रहे हैं। 
विज्ञापन


नोटबंदी से पहले ही आयकर विभाग ने सभी बैंकों के ग्राहकों का खाता आनलाइन कराकर अपने साथ जोड़ लिया था। इसके लिए सभी बैंकों ने कई सॉफ्टवेयर कंपनियों के साथ टाईअप किया था। नोटबंदी में लोगों ने अपने बैंक खातों में जमकर धन जमा किया। यह भी तय था कि यदि बैंक में ढाई लाख रूपये से ऊपर की धनराशि जमा की जायेगी तो आयकर विभाग ग्राहक से पूछ सकता है कि उनके पास यह पैसा कहां से आया? इसी के तहत जनपद में करीब 18 लाख नोटिस जारी हुए हैं। 

सॉफ्टवेयर ने सीधे जारी किये नोटिस 
ऐसे ग्राहक जिनके पास पेनकार्ड हैं और खाते में ज्यादा रकम जमा हुई है। साफ्टवेयर के जरिये उन लोगों को ऑनलाइन नोटिस जारी हो चुके हैं। जैसे ही पेनकार्ड धारक अपने पेन से लॉग इन करेगा, उसे तुरंत नोटिस नजर आयेगा। आयकर विभाग ने पहले नोटिस का जवाब देने की डेट 10 फरवरी तय की थी, जिसे बढ़ाकर बाद में 15 फरवरी कर दिया गया। लेकिन कुछ लोग अभी भी जवाब दे रहे हैं। 
विज्ञापन


जवाब संतोषजनक न होने पर दोबार जारी होगा नोटिस 
आयकर विभाग प्राप्त हुए नोटिस के जवाब का परीक्षण करने में जुट गया है। सीए अभिषेक गोयल के अनुसार  जिनके जवाब नहीं आये हैं या जो जवाब प्राप्त हुए हैं और विभाग उनसे संतुष्ट नहीं है तो उन्हें दोबारा नोटिस जारी किया जायेगा। इसमें सबसे अहम बात ये है कि किसी भी व्यक्ति को परेशानी न हो, इसके लिए आयकर विभाग ने मैनुअल नोटिस जारी न कर ऑनलाइन नोटिस और ऑनलाइन जवाब की प्रक्रिया अपनायी है। अभिषेक गोयल ने बताया कि आयकर विभाग ने बहुत ही सरल प्रक्रिया अपनायी है, जिससे लोगों को कोई परेशानी नोटिस का जवाब देने में नहीं आ रही है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें