फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बैंक कर्मचारियों ने उठाई पांच-डे बैंकिंग और पेंशन अपडेट की मांग, प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
- चौधरी चरण सिंह पार्क में बैंक अधिकारी, कर्मचारियों का धरना
विज्ञापन


- ग्रेच्युटी सीमा 20 से बढ़ाकर 40 लाख रुपये करने समेत कई मांगें उठाई
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। उत्तर प्रदेश बैंक वर्कर्स ऑर्गनाइजेशन के संयुक्त आह्वान पर सोमवार को चौधरी चरण सिंह पार्क कचहरी में बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों ने लंबित मांगों को लेकर धरना- प्रदर्शन किया। देशव्यापी विरोध प्रदर्शन के तहत विभिन्न बैंक कर्मचारी संगठनों से जुड़े पदाधिकारियों और कर्मचारियों ने एकजुट होकर सरकार से मांगों के शीघ्र समाधान की मांग की।
उत्तर प्रदेश बैंक वर्कर्स ऑर्गनाइजेशन के महामंत्री अनुज त्यागी ने कहा कि बैंक कर्मचारी लंबे समय से पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू किए जाने की मांग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पिछले वेतन समझौते के दौरान पांच-डे बैंकिंग को लेकर सैद्धांतिक सहमति की बात सामने आई थी। अभी तक इसका आधिकारिक क्रियान्वयन नहीं हुआ है। उन्होंने सरकार से बिना देरी किए पांच दिवसीय बैंकिंग लागू करने की मांग की।
विज्ञापन


अनुज त्यागी ने कहा कि डिजिटल बैंकिंग और तकनीकी सुविधाओं के विस्तार के बावजूद बैंक कर्मचारियों पर काम का दबाव लगातार बना हुआ है। पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था से कर्मचारियों को बेहतर कार्य-जीवन संतुलन मिलेगा और बैंकिंग क्षेत्र आधुनिक जरूरतों के अनुरूप और प्रभावी ढंग से काम कर सकेगा।

भारतीय मजदूर संघ प्रदेश मंत्री नवीन धारीवाल ने कहा पेंशन अपडेट किए जाने की मांग भी प्रमुखता से उठाई गई। कर्मचारियों ने ग्रेच्युटी की अधिकतम सीमा 20 लाख रुपये से बढ़ाकर 40 लाख रुपये किए जाने तथा श्रमिक हितों से जुड़े कानूनों में आवश्यक सुधार की मांग की।
धरने में राजीव गुप्ता, अनिल गुप्ता, ब्रिजेश सिंह, धीरेंद्र अजय सैनी, मनीला चौहान, आस्था, स्वाति और अम्बरीश चौधरी ने कहा कि बैंक कर्मचारियों की मांगों को लगातार टाला नहीं जा सकता। यदि जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को आगे और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन


प्रदर्शन में उत्तर प्रदेश बैंक वर्कर्स ऑर्गनाइजेशन, नेशनल ऑर्गनाइजेशन ऑफ बैंक ऑफिसर्स, कोऑपरेटिव बैंक यूनियन, ग्रामीण बैंक यूनियन और नेशनल ऑर्गनाइजेशन ऑफ बैंक वर्कर्स से जुड़े अधिकारी और कर्मचारी शामिल रहे।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें