फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सड़क हादसे में घायल बैंक क्लर्क की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नामीबिया से बेटे के लौटने पर कराया पोस्टमार्टम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुंडाली। बढला कैथवाड़ा मार्ग पर कार की टक्कर लगने से घायल बाइक सवार बैंक क्लर्क योगेश कुमार की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसा 29 नवंबर को हुआ था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

गांव बढला कैथवाड़ा निवासी ओमपाल तोमर ने थाना मुंडाली में दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया कि उसका भाई योगेश कुमार पंजाब नेशनल बैंक की शास्त्रीनगर शाखा में क्लर्क था। 29 नवंबर की शाम उसका भाई डयूटी से बाइक पर सवार होकर घर लौट रहा था। उसके साथ वह भी बाइक पर पीछे बैठा था। दोनों साई मंदिर बढला कैथवाड़ा मार्ग पर पहुंचे तो सामने से एक कार चालक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से योगेश की टांग टूट गई जबकि उसके सिर में गंभीर चोटें आईं। मौका पाकर चालक कार छोड़कर भाग गया। योगेश को गंभीर हालत में मेडिकल काॅलेज मेरठ में भर्ती कराया गया। गंभीर चोटों के कारण इलाज के दौरान योगेश की मौत हो गई। योगेश का बेटा नामीबिया में पढ़ाई करने गया हुआ था। उसका बेटा पिता की मौत के बाद विदेश से आया। उसने शव का पोस्टमार्टम कराया और अज्ञात कार चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें