फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांग्लादेशी सिविल सर्विस प्रशिक्षुओं ने प्रशासनिक बारीकियां समझी  

Thu, 11 Jan 2018 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
नेशनल सेंटर फॉर गुड गवर्नेंस नई दिल्ली द्वारा बांग्लादेशी सिविल सर्विस के अफसरों और प्रशिक्षुओं का 40वां मध्य करियर ट्रेनिंग भ्रमण कार्यक्रम बुधवार को बचत भवन में हुआ। इस अवसर पर सिविल सर्विस प्रशिक्षुओं ने प्रशासनिक व्यवस्था एवं कार्यप्रणाली को बारीकी से जाना।
विज्ञापन

डीएम समीर वर्मा ने बताया कि मित्र देशों के सिविल सर्विस प्रशिक्षु प्रशासनिक क्रियाकलापों का अध्ययन करते हैं। जिससे वहां चल रही बेहतर व्यवस्था को अपने देश में लागू करा सकें। उन्होंने बांग्लादेश से आए प्रशिक्षुओं और अधिकारियों को भारत एवं उत्तर प्रदेश के बारे में जानकारी दी, प्रशासनिक व्यवस्था और कार्यप्रणाली के बारे में विस्तार से बताया। प्रशिक्षुओं ने डीएम समेत अन्य अफसरों के साथ कलक्ट्रेट का भ्रमण कर प्रशासनिक क्रियाकलापों की बारीकी जानी। उन्होंने पुलिस और प्रशासन के आपसी समन्वय और सरकारी प्रक्रिया संबंधी सवाल करके जिज्ञासा शांत की। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजिल सैनी, नगर मजिस्ट्रेट एमपी सिंह, एसडीएम सदर निशा अनंत आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें