फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारी वाहनों पर प्रतिबंध से कारोबार होगा प्रभावितः निपुन जैन

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। परतापुर इंडस्ट्रीयल मेन्युफैक्चरिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष निपुन जैन ने मंडलायुक्त और नगर आयुक्त से पत्र लिखकर शहर में भारी वाहनों पर लगाए गए प्रतिबंध में छूट देने की मांग की। उन्होंने कहा कि अभी दिल्ली रोड पर कांवड़ियों की कोई विशेष आवाजाही नहीं है और सड़कें अभी पूरी तरह से खाली हैं। ऐसे में यदि बृहस्पतिवार से ट्रकों के आवागमन पर प्रतिबंध लगाया गया तो उद्योगों को आर्थिक क्षति का सामना करना पड़ेगा। उद्योगों को अधिकांश ऑर्डर की आपूर्ति अगले 2-3 दिनों में करनी है। यदि ग्राहकों को बताया गया कि अब 23 जुलाई के बाद ही आपूर्ति संभव होगी, तो अधिकतर ऑर्डर रद्द हो जाएंगे और नए ऑर्डर भी रुक जाएंगे। अधिकांश औद्योगिक क्षेत्र दिल्ली रोड पर स्थित है। ट्रकों की आवाजाही यहां की आर्थिक गतिविधियों की रीढ़ है। अभी भारी वाहनों पर प्रतिबंध से निर्यात-आयात भी प्रभावित होगा, जिससे उद्योगों के साथ साथ सरकार को भी राजस्व की हानि होगी। कहा कि जब तक कांवड़ यात्रा का अधिक दबाव न हो, कम से कम 15 जुलाई तक ट्रांसपोर्ट नगर तक ट्रकों का आवागमन यथावत बनाए रखें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें