- जीवित पशु पक्षियों व पशुधन के निर्यात पर लगे रोक
- प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। भारतीय जैन मिलन के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को तहसील पहुंचकर प्रदर्शन किया और जीवित पशु पक्षियों व पशुधन को विदेशों में निर्यात करने पर रोक लगाए जाने की मांग को लेकर प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
भारतीय जैन मिलन के कार्यकर्ता तहसील में अहिंसा परमोधर्म का नारा लगाते हुए पहुंचे और एसडीएम सुभाष सिंह को सौंपा और भारत सरकार द्वारा लाए गए जीवित पशु पक्षियों एवं मवेशियों के निर्यात के बिल का विरोध किया। कार्यकर्ताओं का कहना था कि भारत में हमेशा भगवान महावीर के संदेश जियो और जीने दो को मानने वाले लोग रहे हैं। हम लोग करोड़ों निर्दोष पशु पक्षियों को रक्षार्थ के लिए तत्पर खड़े रहेंगे। इसके लिए हमें चाहे कितना बड़ा ही आंदोलन क्यों न करना पड़े। ज्ञापन देने वालों में नरेंद्र जैन, नवीन जैन बब्बल, आदिश जैन, पुनीत जैन, मयंक जैन, कमल जैन आदि मौजूद रहे।