फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बल बहादुर का तीसरा साथी लक्ष्मण मुंबई पुलिस से छूटकर भागा

विज्ञापन
विज्ञापन
बल बहादुर का तीसरा साथी लक्ष्मण मुंबई पुलिस से छूटकर भागा
विज्ञापन

मेरठ। कमलानगर में बिल्डर प्रदीप गुप्ता उर्फ पिंकी की कोठी में लूट के मामले में नया मोड़ आ गया है। पुलिस 16 दिन से हवा में तीर चलाती रही। पुलिस कह रही है कि आरोपी नौकर बल बहादुर नेपाल ही नहीं पहुंचा, बल्कि अब वह अपने दोनों साथी लालभूल और लक्ष्मण के साथ मुंबई में है। मुंबई पुलिस ने लक्ष्मण को पकड़ भी लिया था, लेकिन वह उनसे छूटकर भाग गया है। यह जानकारी मिलने पर मेरठ पुलिस की टीम मुंबई रवाना हो गई है। पुलिस का कहना कि आरोपियों ने लूटा हुआ कैश और जेवरात मुंबई में एक कारोबारी के यहां रखा हुआ है। जिसका पता लगाने में पुलिस जुटी है।
प्रदीप गुप्ता बेटी सांची की सगाई के लिए 20 नवंबर को परिवार सहित दिल्ली गए थे। इसी दौरान नेपाली नौकर बल बहादुर धामी ने सिक्योरिटी गार्ड मनोज को नशीला पदार्थ खिलाकर उनकी कोठी से नकदी और जेवरात लूटकर ले गया था। आरोपी बल बहादुर की तलाश में मेरठ पुलिस नेपाल उसके गांव लश्कर, डोंटी (नेपाल) गई थी। आठ दिन नेपाल में आरोपियों को ढूंढने के बाद तीन दिन पहले टीम खाली हाथ लौट आई। बल बहादुर अपने साथियों के साथ नेपाल पहुंचा या नहीं, इसके बारे में पुलिस 16 दिन बाद भी पता नहीं लगा सकी।
विज्ञापन

एक मुखबिर की सूचना पर आरोपी बल बहादुर, लालभुल और लक्ष्मण की तलाश में एसटीएफ मेरठ की टीम तीन दिन पहले मुंबई में पहुंची थी। पुलिस के मुताबिक बल बहादुर के साथी लक्ष्मण को मुंबई पुलिस ने दबोच लिया था, लेकिन मुंबई पुलिस की कस्टडी से वह छूटकर भाग गया। घटना के बाद आरोपी लक्ष्मण मुंबई में पकड़ा गया था। पुलिस को आशंका है कि बल बहादुर व लालभूल भी मुंबई में ही है। इसकी जानकारी लगते ही एसओजी की एक टीम मुंबई रवाना हो गई है। तीनों आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

---
लूट के लिए हवाई जहाज में आया था लक्ष्मण
पुलिस जांच में पता चला है कि लक्ष्मण कोठी में लूट के लिए मुंबई से हवाई जहाज से दिल्ली आया और दिल्ली से ट्रेन से मेरठ पहुंचा। वारदात के बाद लक्ष्मण के साथ बल बहादुर और लालभुल भी ट्रेन से मेरठ से दिल्ली चले गए। रेलवे स्टेशन में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी तीनों आरोपी दिखाई दिए हैं। टीपीनगर थाना पुलिस ने लक्ष्मण को भी आरोपी बनाया। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने तीनों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित किया है।
--
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें