फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ : भाकियू का धरना 16वें दिन भी जारी, डिंपी पहलवान बोले-सरकार को वापस लेने होंगे कृषि कानून

Fri, 11 Jun 2021 12:58 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

कहा कि केंद्र सरकार देश के किसानों के आंदोलन से लगातार आलोचनाओं से घिर रही है। सरकार को कृषि कानून हर हाल में वापस लेने होंगे।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा भाकियू के प्रदेश महासचिव डिंपी पहलवान ने कहा कि सरकार को कृषि कानून वापस लेने होंगे। देश का किसान एकजुट हो रहा है। सरकार किसानों को छलने का कार्य कर रही है। वहीं, सपा नेताओं ने टोल प्लाजा पर पहुंचकर किसानों को समर्थन दिया।

विज्ञापन


गुरुवार को भी सिवाया टोल प्लाजा पर धरना जारी रहा। आसपास के गांवाें के किसान धरने में शामिल होने पहुंचे। हरियाणा भाकियू के प्रदेश महासचिव डिंपी पहलवान ने कहा कि लगातार किसान आंदोलन के बढ़ते दायरे से अब केंद्र सरकार घबरा गई है। केंद्र सरकार देश के किसानों के आंदोलन से लगातार आलोचनाओं से घिर रही है। सरकार को कृषि कानून हर हाल में वापस लेने होंगे।

महराज सिवाया, सतीश, इलम सिंह, मोनू छुर, उज्जवल सरूरपुर, मदन घोपला, सुभाष घोपला, जगत सिंह राठी, सुशील कुमार पटेल, लव चौधरी, महबूब मौजूद रहे।

उधर, सपा नेता पवन गुर्जर अपने साथियों के साथ टोल प्लाजा पर चल रहे किसानों के धरने में पहुंचे और समर्थन दिया। सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उनके साथ निशांत भड़ाना, नितिन कुंड़ा, राजन, अमजद आशीष जाटव, निखिल मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें