जानी थाने में हंगामा प्रर्दशन करते हुए बजरंग दल के कार्यकर्ता फोटो संवाद
अवैध मीट की दुकानों को लेकर कर रहे थे विरोध
संवाद न्यूज एजेंसी
जानी खुर्द। जानी क्षेत्र में अवैध रूप से चलाई जा रही मीट की दुकानों को लेकर बुधवार को बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने थाने पर जमकर हंगामा करते हुए अपना विरोध प्रकट किया। बजंरग दल कार्यकर्ताओं के अनुसार जानी क्षेत्र के गांवों में करीब दो दर्जन मीट की दुकान अवैध रूप से चल रही हैं। इन मीट की दुकानों को लेकर स्थानीय ग्रामीण और महिलाओं ने कई बार थाना पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है लेकिन पुलिस ने शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की। पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं किए जाने गुस्साए बजरंग दल कार्यकर्ता बुधवार को जानी थाने पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने जानी थाने पर हंगामा प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं का कहना है कि मीट की दुकानें अवैध रूप से पुलिस के संरक्षण में चल रही हैं। इसमें कई दुकानें तो धार्मिक स्थल के आसपास हैं। काफी देर तक बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के हंगामा प्रदर्शन के बाद मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों द्वारा कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने पर कार्यकर्ता शांत हुए। सीओ सरधना आशुतोष कुमार का कहना है जांच कर कार्रवाई की जा रही है।