फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: गोकशी की सूचना पर बजरंग दल का हंगामा

Sat, 24 Jan 2026 10:38 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
एक झोपड़ी में मिले पशु के अवशेष को जांच के लिए भेजा, कार्रवाई का दिया भरोसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। मवाना। मखदूमपुर मार्ग पर रजबहा के पास बहोडूपुर कॉलोनी में गोकशी की सूचना पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर हंगामा किया। सूचना पर पुलिस पहुंची और कॉलोनी में एक झोपड़ी की तलाशी लेने पर एक पशु का अवशेष मिला। पुलिस ने इसे जांच के लिए भेजा है।
विज्ञापन


बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को सूचना मिली की बहोडूपुर कॉलोनी में गौकशी की जा रही है। कार्यकर्ताओं ने 112 पर कॉल करके पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने पर कई और कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। आरोप है कि उसी दौरान एक व्यक्ति बैग में कुछ सामान भरकर ले जा रहा था। पुलिस ने कार्यकर्ताओं के साथ पास में ही एक झोपडी की तलाशी ली तो उसमें से एक पशु का अवशेष मिला। सूचना पर मटोरा चौकी प्रभारी ज्ञानेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे और कार्यकर्ताओं को समझा बुझाकर शांत किया। उन्होंने आश्वासन दिया कि जांच के बाद जो भी दोषी होगा उसका पता करके कार्रवाई की जाएगी। मौके पर पहुंचे कार्यकर्ताओं में महानगर महामंत्री अपूर्व रस्तोगी, गोरक्षा दल से गोलू गुर्जर, नगर महामंत्री वंश, अनी चहल, अवि, विशु, सूरज, रोबिन, विशाल, धूर्व, तुषार तलवार आदि रहे। सीओ पंकज लवानिया का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें