फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का सदर में हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को सदर बाजार क्षेत्र की बांस वाली कोठी स्थित धोबीघाट में हंगामा कर दिया। कार्यकर्ताओं का कहना था कि ब्रह्मपुरी के भगवतपुरा में रहने वाला एक युवक मरे हुए संरक्षित पशु को दबाने का काम करता है। दफनाने की आड़ में वह पशु की खाल उतार लेता है और उसका मीट दूसरे धर्म के लोग ले जाते है। कार्यकर्ताओं ने जब फोन पर युवक से बातचीत की तो उसने कहा कि उसकी बेटी आईपीएस है, भांजा थानेदार है, उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। सदर बाजार पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्यकर्ताओं को शांत किया। इस दौरान ध्रुव, पवन, प्रिंस सोनकर, हैप्पी, पुनीत धानक, उज्ज्वल तायल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें