फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत: सौरभ चौधरी ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, रायफल क्लब पर मनाई गई खुशी

Tue, 28 May 2019 11:06 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
सौरभ चौधरी - फोटो : social media
विज्ञापन

आईएसएसएफ विश्व कप में सौरभ चौधरी ने नया विश्व रिकॉर्ड बनाकर देश के लिए गोल्ड मेडल जीता। पदक जीतने पर बिनौली में रायफल क्लब पर खुशी मनाई गई। जर्मनी के म्यूनिख शहर में 20 मई से आईएसएसएफ विश्व कप चल रहा है।

विज्ञापन


इसमें सौरभ चौधरी ने दस मीटर एयर पिस्टल सीनियर पुरुष वर्ग में 586 का स्कोर बनाया। फिर फाइनल राउंड में सौरभ ने सटीक निशाने लगाकर दिल्ली में बनाए अपने रिकॉर्ड 245.0 को तोड़कर नया रिकॉर्ड के साथ 246.6 का स्कोर बनाकर देश के लिए गोल्ड मेडल जीता।

सौरभ के स्वर्ण पदक जीतने पर बिनौली के वीर शाहमल रायफल क्लब पर उसके साथी निशानेबाजों ने मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। दूसरी तरफ सौरभ के  पैतृक गांव मेरठ के कलीना में भी परिजनों और ग्रामीणों ने जमकर खुशियां मनाई।
विज्ञापन


सौरभ के कोच अमित श्योराण ने पदक जीतने पर कहा कि ये मेरे लिए गर्व की बात है कि सौरभ लगातार नए रिकार्ड के साथ देश के लिए सोना जीत रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सौरभ ओलंपिक में भी देश को सोने का तमगा दिलाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें