उधर, विभिन्न गांवों में सरकारी स्कूलों में बंद गए आवारा गोवंशीय पशुओं को ग्रामीणों ने नहीं छोड़ा है। ग्रामीणों में प्रशासन के खिलाफ आक्रोश है। ग्रामीणों ने कहा यदि जल्दी ही पशुओं को गोशालाओं में नहीं भिजवाया गया तो कलक्ट्रेट, तहसील मुख्यालयों में पशुओं को बंद कर देंगे। क्षेत्र के गांव भगोट, निरपुड़ा समेत अन्य गांवों में समस्या बनीं हुई है।
मीतली और मवी कलां में बनेगा गोवंश आश्रय केंद्र
डीएम ऋषिरेंद्र कुमार ने कहा कि विभिन्न योजनाएं चलाकर निराश्रित एवं बेसहारा पशुओं की समस्या के निदान एवं संख्या में कमी लाने का लगातार प्रयास कर रही है। इस ज्वलंत समस्या के निराकरण के लिए प्रदेश के समस्त जनपदों के अंतर्गत समस्त ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में अस्थाई गोवंश आश्रय स्थल की स्थापना व संचालन नीति के लिए जमीन चिन्हित की जा रही है और मवीकलां गांव में भी जगह चिन्हित कर ली गई है। इससे निराश्रित बेसहारा गोवंशीय पशुओं को सुविधा मिलेगी। पशुपालन विभाग, कृषि विभाग, वन विभाग, पंचायती राज विभाग, ऊर्जा विभाग विभाग अपने दायित्व कर्तव्य का पालन करें।
पशु छोड़ने पर जुर्माना, हरियाणा भेजा जाएगा गोवंश
रमाला के जिवाना गांव में संजीव चेयरमैन के आवास पर बेसहारा गोवंशीय पशुओं को लेकर बैठक हुई। इसमें निर्णय लिया गया कि यदि किसी ग्रामीण ने गोवंशीय पशु को छोड़ा तो उसे पांच हजार रुपये जुर्माना देना होगा। गांव में 50-60 गोवंशीय पशु फसलों को बर्बाद कर रहे हैं। शुक्रवार को पशुओं को पकड़ कर सरकारी स्कूल में बंद करेंगे। इसमें नीरज प्रधान, ब्रजवीर प्रमुख, सतेंद्र, मनोज, रविंद्र, पप्पू उपस्थित रहे।
वहीं रमाला गांव में बेसहारा गोवंशी पशुओं को लेकर चौपाल में पंचायत हुई। निर्णय लिया कि ग्रामीण चंदा एकत्रित कर बेसहारा गोवंशीय पशुओं को हरियाणा स्थित गौशाला में भिजवाएंगे। सुरेंद्र प्रधान, डॉ. धर्मवीर, फेरू प्रधान, आजाद ठेकेदार, किरण प्रधान, मास्टर मान सिंह, सतीश, धर्मपाल, महक सिंह, मास्टर जयपाल, संजीव, चौधरी सत्यवीर सिंह, राजवीर सिंह उपस्थित रहे।
डीएम से मिलने का निर्णय, पशुओं को नहीं छोड़ा
दोघट के निरपुड़ा गांव में बेसहारा गोवंशों को लेकर किसानों की पंचायत हुई। पंचायत में किसानों ने निर्णय लिया कि 20 जनवरी को एक प्रतिनिधि मंडल रालोद के पूर्व विधायक वीरपाल राठी के नेतृत्व में डीएम से मिलेगा। तब तक गोवंश स्कूलों में ही बंद रखे जाएंगे।
इसके बाद भी समस्या नहीं सुलझाई तो किसान महापंचायत कर अगला निर्णय ले लेंगे। इसके लिए एक कमेटी भी बनाई गई है, जो इस संबंध में निर्णय लेती रहेगी। पंचायत की अध्यक्षता बाबा भोल्लर सिंह ने की। संचालन बिजेंद्र राणा ने किया। इसमें पूर्व विधायक वीरपाल राठी, नहार सिंह दरोगा, सोमपाल, अनिल, वेदू, सहेंद्र, यशपाल, सुरेंद्र, नरेंद्र, सहदेव, निश्चय राणा, हरपाल, देशपाल मौजूद रहे।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/