बागपत। अहैड़ा के गोपीचंद महाविद्यालय में चल रही राज्यस्तरीय हैंडबॉल चैंपियनशिप में दूसरे दिन कई रोचक मैच हुए। बागपत, वाराणसी, यूपी पुलिस, अयोध्या व आजमगढ़ की टीम ने जीत दर्ज करके अपना दबदबा कायम किया।
दूसरे दिन चैंपियनशिप का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला हैंडबॉल एसोसिएशन अध्यक्ष राजन सिंह, रेलवे हैंडबॉल कोच अरविंद कुमार यादव, अंतरराष्ट्रीय कोच तोहिद ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त करके किया। चैंपियनशिप में 20 से अधिक जिले के खिलाड़ियों ने पहुंचकर हिस्सा लिया। गोपीचंद महाविद्यालय अहैड़ा की टीम ने आगरा को एक तरफा मैच में 24-8 से हराया। वाराणसी ने आगरा को 42-3, अयोध्या ने प्रयागराज की टीम को 24-22, आजमगढ ने अलीगढ को 24-7 और यूपी पुलिस की टीम ने आगरा को 16-5 से हराकर जीत दर्ज की। इस दौरान सचिव पप्पल गोस्वामी, आयोजक सचिव अमित पांडेय, डॉ उपेंद्र सिंह, डॉ रामकरण सिंह, डॉ अखंड प्रताप सिंह मौजूद रहे।