जानकारी के मुताबिक एक गांव में रहने वाले शाहरुख और साहिल के बीच कई दिन से विवाद चल रहा है। बृहस्पतिवार को दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर महिलाओं से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाकर मारपीट शुरू कर दी। देखते ही देखते ही दोनों पक्ष आमने सामने आए गए। दोनों तरफ से लाठी-डंडे चलने लगे।
इस संघर्ष में शाहरुख, उसकी पत्नी रूबी और मां शाबरा, दूसरे पक्ष के साहिल, उसकी मौसी रेशमा घायल हो गए। पुलिस मौके पर पहुंची और लड़ाई कर दोनों पक्षों के 11 लोगों को हिरासत में लेकर कोतवाली ले गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर मिल गई है। जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई होगी।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/