फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत : निजी अस्पताल कर्मी समेत 240 लोग मिले कोरोना संक्रमित, महिला समेत तीन की मौत

Tue, 11 May 2021 10:59 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

-महिला समेत तीन संक्रमितों की मौत, आंकड़ा बढ़कर 98 पहुंचा, संक्रमितों की गलियां सीलकर आवागमन पर पाबंदी लगाई
विज्ञापन
सैनिटाइजेशन करता कर्मचारी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद में जिले में मंगलवार को 240 लोग कोरोना संक्रमित मिले। कोविड अस्पताल में तीन लोगों की मौत हुई, लेकिन स्वास्थ्य विभाग ने दो की पुष्टि की है। अब जिले में 6809 संक्रमित और 98 लोगों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन


खेकड़ा नगर स्थित एल टू कोविड अस्पताल में मंगलवार को एक महिला समेत तीन कोरोना मरीजों की मौत हो गई। मृतकों में एक पुरुष बागपत, दूसरा पुरुष व महिला बड़ौत निवासी थे। मृतकों के परिजनों ने बताया कि ये तीनों अस्पताल में पिछले चार दिन से भर्ती थे। आज उनकी मौत हो गई। इससे मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा है। तीनों मृतकों का कोरोना गाइडलाइन के अनुसार अंतिम संस्कार कराया गया। अस्पताल में अब कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या 48 हो गई है।

सीएमओ डॉ. आरके टंडन ने बताया कि मंगलवार को किरठल, जोहड़ी, कोताना, बड़ावद, रामबाग कॉलोनी, बावली, पिलाना, मुकारी, शेखपुरा, गांगनौली और पुसार, सुंहेड़ा, काठा, मवीकला, रामबाग कॉलोनी, नेहरू रोड, शादीपुर, रटौल, फुलेरा, सैदपुरकलां, फतेहपुर पुट्ठी, टटीरी, पुराना कस्बा बागपत, अर्जुनपुरम, धनौरा, बसी, मुगलपुरा बागपत, पाली, मेहनवा, ठाकुरद्वारा, सिसाना, बड़का रोड बड़ौत, आस्था अस्पताल, सुभाष नगर, पांडव नगर, खतरी गली, गांधी आश्रम, जिवाना, लायन, बिजरौल, ढिकाना, हिलवाड़ी, शबगा, बड़ौली, आवास-विकास कॉलोनी, हिसावदा, नवादा, बालैनी, नंगला, डौलचा, बिछपड़ी, खट्टा, चमरावल में संक्रमण की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन


संक्रमितों को कोविड अस्पताल व होम आइसोलेट कर दिया गया है। गलियों को सील कर सैनिटाइजेशन कराया गया। वहीं, सर्विलांस की टीम संक्रमित व उनके संपर्क में आने वाले लोगों की निगरानी करेगी।

सील की गलियों में आवागमन पर पाबंदी लगा दी है। इन गलियों में आकस्मिक परिस्थितियों में ही आवागमन की अनुमति रहेगी। लोगों को जरूरत के सामान की होम डिलीवरी की व्यवस्था कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें