फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: ट्रक ने तोड़े विद्युत खंभे, 75 घंटे से अंधेरे में डूबा हिसावदा गांव, पेयजल को तरसे ग्रामीण

Thu, 29 Dec 2022 12:13 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

उत्तर प्रदेश के बागपत में हिसावदा गांव में एक ट्रक ने  बिजली के कई खंभो को तोड़ डाला तो कई उखड़कर नीचे गिर गए। ऐसे में पूरे गांव की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। पिछले 75 घंटे से गांव अंधेरे में डूबा हुआ है। ग्रामीण पीने के पानी को भी तरस गए हैं। 
विज्ञापन
खंभे को दुरुस्त करते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत जनपद के हिसावदा गांव में गन्ने के ट्रकों ने दो विद्युत खंभे तोड़ दिए। जिससे ट्रांसफार्मर ट्रिप हो गए और गांव की आपूर्ति पिछले 75 घंटे से ठप पड़ी हुई है। इस कारण ग्रामीणों के इन्वर्टर भी ठप हो गए। यही नहीं ग्रामीणों को पेयजल की किल्लत का सामना करना पड़ा। आपूर्ति चालू न होने पर ग्रामीणों ने रोष भी जताया और जल्द चालू कराने की मांग की। 

विज्ञापन


हिसावदा गांव के रहने वाले नीरज अरोड़ा, कुशलपाल, मनोज, चन्द्रमणि ने बताया कि पिछले 75 घंटे से बिजली आपूर्ति न होने के कारण पेयजलापूर्ति व पशुओं के लिए चारे की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। महिलाओं को घरेलू कार्यों के लिए पानी की व्यवस्था करना मुश्किल हो रहा है।  

यह भी पढ़ें: Meerut News live: वन्यजीव तस्करों पर कसेगा शिकंजा, वन विभाग ने चलाया अभियान, शामली में बदमाशों ने खंगाला मकान
विज्ञापन


तीन दिनों से ठप आपूर्ति की वजह से इन्वर्टर भी ठप  हो गए हैं, जिससे दिन ढलते ही गांव अंधेरे में डूब जाता है। आपूर्ति के लिए किराए पर जनरेटर लाने पड़ रहे हैं। गांव से जुड़े कई कोल्हू संचालकों पर भी आपूर्ति न होने से खर्चा बढ़ गया है।

उन्होंने आरोप लगाया कि ग्रामीणों ने ऊर्जा निगम के अधिकारियों से संपर्क किया लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। ग्रामीणों ने जल्द से जल्द आपूर्ति सुचारू करने की मांग की।
विज्ञापन

 

वहीं इस मामले में जेई प्रदीप गुप्ता का कहना है कि गन्ने के ट्रकों की वजह से लुहारा क्षेत्र में दो खंभे टूट जाने से 10 एमवीए ट्रांसफार्मर ट्रिप हो गया था, कर्मचारियों को लगाया गया है, जल्द आपूर्ति चालू कर दी जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें