फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: धनौरा कॉलेज में हुआ अलंकरण समारोह, आर.के विश्वकर्माबोले-शिक्षा से ही समाज की उन्नति संभव

Sun, 30 Oct 2022 03:35 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

बागपत जनपद के बिनौली में इंटरमीडिएट कालेज धनौरा सिल्वरनगर में रविवार को अलंकरण समारोह का आयोजन हुआ।
विज्ञापन
धनौरा कॉलेज में हुआ अलंकरण समारोह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत जनपद के बिनौली में इंटरमीडिएट कालेज धनौरा सिल्वरनगर में रविवार को अलंकरण समारोह का आयोजन हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि महानिदेशक आर्थिक अपराध शाखा, व अध्यक्ष पुलिस भर्ती बोर्ड उत्तर प्रदेश ने कहा कि शिक्षा के बिना समाज की उन्नति नही हो सकती है। ये क्षेत्र उन्नति कर रहा है ये शिक्षा के उन्नयन से संभव हुआ है।

विज्ञापन


उन्होंने युवाओं से ऊंची सोच और बड़ा लक्ष्य निर्धारित करने का आहवान किया। विशिष्ठ अतिथि  सुभाष चंद मिश्रा, वीना मिश्रा, रमेश पांचाल ने भी छात्र छात्राओं को जीवन में सफलता प्राप्त करने के टिप्स दिये। नेशनल विक्टर पब्लिक स्कूल दिल्ली के चेयरमैन शिक्षविद डॉ. वेदप्रकाश पांचाल ने अपने पुत्र स्व.गौरव पांचाल की स्मृति में गरीब व कमजोर महिलाओं व लोगो को सिलाई मशीन व कंबल वितरण किये।  
विज्ञापन


समारोह का संचालन करते हुए प्रधानाचार्य सुशील चौधरी ने अतिथियों को शॉल उढ़ाकर व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित कर आभार प्रकट किया। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें