फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत: चारा काटने को लेकर दो पक्षों में जमकर पथराव, आधा दर्जन घायल, पुलिस ने लाठी फटकार कर खदेड़ा

Thu, 17 Sep 2020 09:33 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बागपत कोतवाली क्षेत्र के मवी कलां गांव में खेत से ज्वार काटने के विवाद में दो पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। खेत से दोनों पक्ष गांव लौटे तो मारपीट और पथराव हुआ। इसमें दस घायल हो गए। पुलिस न मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को किसी तरह शांत कराया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस प्रकरण की जांच में जुटी है।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को मवी कलां गांव निवासी खालिद अपनी मां नूर निशा के साथ खेत में ज्वार काटने के लिए गया था। ज्वार काटने को लेकर दूसरे पक्ष के हैदर से कहासुनी हो गई। आरोप है कि मां-बेटे पर हमला किया गया।

इसके बाद दोनों पक्ष गांव पहुंचे और यहां भी तनाव बन गया। दोनों पक्षों की बीच मारपीट हुई। पथराव किया गया और लाठी-डंडे चले। इसमें एक पक्ष के खालिद, नाजुद्दीन, रियाजुद्दीन, फरियाद, आरिफ और नूर निशा जबकि दूसरे पक्ष के हैदर, कल्लू, परवेश और ताहिर भी घायल हुए हैं।
विज्ञापन


गांव में अफरातफरी मच गई। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को खदेड़ा। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।  सीओ सदर ओमपाल सिंह का कहना है कि प्रकरण की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें