फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: रोहित सांडू गैंग के शूटर का कोर्ट में सरेंडर, तीन साल पहले हुई हत्या के मामले में था वांछित

Wed, 20 Nov 2019 05:49 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
बागपत में तीन साल पहले जनता एक्सप्रेस ट्रेन में हुई अश्वनी शर्मा की हत्या में फरार चल रहे रोहित सांडू गैंग के शूटर कपिल बली ने जीआरपी को चकमा देकर सीजेएम कोर्ट में सरेंडर कर दिया। कोर्ट से उसे जेल भेजा। जीआरपी कई दिनों से उसकी तलाश में दबिश दे रही थी।
विज्ञापन


जनता एक्सप्रेस में चार नवंबर 2016 में शामली के मालैंडी गांव निवासी अश्वनी शर्मा पुत्र जनेश्वर दत्त शर्मा की हत्या की। बड़ौत में जीआरपी ने अश्वनी का शव ट्रेन से उतारा । मृतक के भाई नितिन शर्मा ने अज्ञात युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई । 15 नवंबर को जीआरपी सीओ रामलखन मिश्रा ने रोहित सांडू गैंग के शूटर गौरव पुत्र मदन निवासी अग्रवाल मंडी टटीरी को गिरफ्तार कर हत्या का खुलासा किया।
विज्ञापन

16 नवंबर को जीआरपी बड़ौत ने शामली निवासी गोपाल शर्मा को गिरफ्तार कर साजिश रचने के आरोप में  जेल भेजा। कुख्यात रोहित सांडू गैंग का शूटर कपिल बली फरार चल रहा था। जीआरपी उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही थी।

शूटर कपिल निवासी बली ने जीआरपी को चकमा देकर सीजेएम कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। कोर्ट से उसे जेल भेजा। जीआरपी इंस्पेक्टर राजीव रंजन श्रीवास्तव ने कहा पुलिस के दबाव में आरोपी कपिल ने सरेंडर किया। उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ होगी। 

जनता एक्सप्रेस में अश्वनी शर्मा की हत्या में गोपाल शर्मा को जेल भेजे जाने के मामले में जीआरपी की खूब किरकिरी हुई। पीड़ित और आरोपी के परिवार के सदस्य घटना के खुलासे से संतुष्ट नहीं है। 

रोहित सांडू का 16 जुलाई हुआ एनकाउंटर
मुजफ्फरनगर पुलिस ने 16 जुलाई को एक लाख के इनामी सुपारी किलर रोहित सांडू को एनकाउंटर में मार गिराया। दो जुलाई को साथियों ने पुलिस पर फायरिंग कर रोहित सांडू को पुलिस अभिरक्षा से छुड़ाया। इसमें एसआई दुर्ग विजय सिंह की गोली मारकर हत्या की। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें