फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी के रोबिन पर आया चीन की मिनहुवां जोंग का दिल, भारतीय रीति-रिवाज से लिए सात फेरे

Tue, 01 Jan 2019 09:27 PM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
बागपत के रोबिन ने चीन की लड़की से शादी की - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

यूपी के बागपत में योग शिक्षक रोबिन पंवार ने चीन निवासी मिनहुवां जोंग से भारतीय परंपरा के अनुसार शादी रचाई। रोबिन डेढ़ वर्ष से चीन में योग सिखा रहे हैं। कस्बे में दोनों ने सात फेरे लिए। युवती चीन में सरकारी स्कूल में अध्यापक है। 

विज्ञापन


दोघट निवासी रोबिन पंवार डेढ़ वर्ष से चीन में रहकर योग सिखा रहे हैं। रोबिन ने बताया कि उसके यहां तियुडोंग जनपद तिनहाए चीन निवासी मिनहुवां जोंग उर्फ मानवी भी योग सिखाने आती थीं। दोनों में प्रेम हो गया। उन्होंने शादी करने निर्णय लिया।

जब दोनों ने अपने-अपने परिजनों से इस बारे में बात की तो दोनों के परिवार शादी के लिए राजी हो गए और शादी की तारीख रख दी। सोमवार को देर शाम दोनों शादी के बंधन में बंध गए। युवती के पिता जिंग जोंग, मां सिओयिंग किन, मौसी और भाई जेन जोंग, रोबिन के पिता सोहनवीर, मां, भाई कपिल, अंशु के अलावा दोस्त एवं रिश्तेदार मौजूद रहे। रोबिन ने बताया कि उसकी पत्नी मिनहुवां जोंग सरकारी स्कूल में अध्यापक है। स्कूल के बाद योग भी सिखाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें