उत्तर प्रदेश के बागपत में कुछ युवक मोहल्ले में पठानकोट में पुलिस द्वारा लगाई बैरिकेटिंग को ले गए। उनकी एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही है। पुलिस ने कहा आरोपी युवकों की तलाश की जा रही है।
जानकारी के अनुसार बड़ौत में कोरोना संक्रमण बढ़ते ही संक्रमित एरिया को बैरिकेटिंग लगाकर सील किया, ताकि आवाजाही पर प्रतिबंध लगाया जा सके। नगर के पठानकोट मोहल्ले में संक्रमित एरिया में भी पुलिस ने बैरिकेटिंग लगाई।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक वीडियो पर एक वर्ग के युवक पहले बैरिकेटिंग पर चढ़े, फिर उसे वहां से ले गए। इससे ऐसा प्रतीत हो रहा है कि संक्रमित एरिया में लगाई बैरिकेटिंग व कोविड-19 के नियम को लेकर लोग गंभीर नहीं है।
हालांकि कोतवाली पुलिस ने कहा युवक मजाक कर रहे हैं। बैरिकेटिंग संक्रमित एरिया से थोड़ी दूरी पर खिसका दी। युवकों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/