एसपी प्रताप गोपेंद्र यादव ने बताया कि वायरल फोटो की जांच कराई गई तो ये फोटो बिनौली थाना क्षेत्र के सिरसली गांव के निकले। इंसाफ रायफल के साथ अमित और पिस्टल के साथ तरुण ने फोटो खिंचवाए हैं। दोनों की पहचान कर ली गई है।
वर्ष 2018 में हुए लोकसभा चुनाव के समय बाहर से पुलिस फोर्स सिरसली गांव में आई थी। अमित ने पुलिसकर्मी की इंसास रायफल हाथ में लेकर फोटो खिंचवाया था। एक साल पुराने फोटो को निकालकर वायरल किया गया है। पुलिस दोनों युवकों की तलाश में जुटी हुई है। उनके पकड़े जाने के बाद भी असलहा कहां से आए, इसका पता चल सकेगा। गहराई से जांच कराई जा रही है। दोनों युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/