फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत: वाॅशिंग मशीन लूट में बड़ा खुलासा, ऐसे वारदात को दिया अंजाम, तीन लुटेरे गिरफ्तार

Wed, 20 Jan 2021 07:17 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

- जीपीएस और सीसीटीवी के माध्यम से पुलिस के हाथ लगी कामयाबी
- सात वाशिंग मशीनें अभी भी गायब, जांच में जुटी पुलिस
 
विज्ञापन
बागपत पुलिस व गिरफतार तीनों आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत पुलिस ने वाशिंग मशीन लूट का खुलासा कर दिया है। तीन आरोपी गिरफ्तार किए गए। पुलिस ने कुल 185 वाशिंग मशीन और वारदात में प्रयोग किए दो कंटेनर भी बरामद किए हैं। सात वाशिंग मशीनों का पता नहीं चल सका है, जिनकी पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन


सीओ सदर ओमपाल सिंह ने बताया कि 17 जनवरी को गाजियाबाद की रामप्रस्थ कॉलोनी निवासी राजेश अग्रवाल ने सूचना दी थी कि उसके ट्रक में देहरादून से सोनीपत के कुंडली के लिए 192 वाशिंग मशीन लादकर चालक चला था। रास्ते में बदमाशों ने ट्रक और वाशिंग मशीन लूट ली गई।

पुलिस ने मंगलवार रात निवाड़ा पुलिस चौकी के पास से बड़ौत के बिजरौल निवासी हिमांशु, कोताना निवासी इदरीश और मधुबन कॉलोनी बड़ौत निवासी सोनू को गिरफ्तार किया। तीनों ने लूट की वारदात करना स्वीकार किया। 16 जनवरी की रात वाशिंग मशीन लदे ट्रक में हिमांशु खुद को ड्राइवर बताकर बड़ौत स्थित ढाबे से सवार हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रक चालक को हिमांशु ने शराब पिला दी और सोनीपत के राई थाना क्षेत्र में सड़क के किनारे उतारकर ट्रक लेकर भाग निकला। रात में ही अपने दोनों साथियों के साथ अंगदपुर जौहड़ी के जंगल में 78 मशीनें छिपा दी, इनमें से 71 मशीनें पुलिस ने अगले ही दिन बरामद की थी।

वारदात के बाद 56 मशीनें बेचने के लिए हरियाणा जा रहे थे, लेकिन गौरीपुर मोड़ के निकट तेल खत्म हो जाने के कारण आरोपी कंटेनर को छोड़कर भाग गए। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बड़ौत के कोताना रोड पर खड़े किए गए कंटेनर में लदी 58 मशीन और बरामद की है। शराब के नशे में चालक से दोस्ती कर हिमांशु ने सारी जानकारी जुटा ली थी।

कहां खप गई सात मशीनें 
आरोपियों ने अंगदपुर जौहड़ी के जंगल में 78 मशीनें उतारी थी, लेकिन बरामदगी 71 की हुई है। पुलिस जांच कर रही है कि सात मशीनें कहां गायब हो गई। 

ट्रक उल्टा चला तो मालिक को हुआ शक
ट्रक मालिक राजेश अग्रवाल जीपीएस सिस्टम से ट्रक पर निगाह रखे हुए था। सोनीपत के राई से जैसे ही ट्रक वापस घूमा तो उसे शक हो गया। उसने पुलिस को फोन मिलाया। लेकिन पुलिस देर से संभली, तब तक आरोपी वाशिंग मशीनों को लेकर बिनौली क्षेत्र में पहुंच गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें