फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: घर से बुलाकर युवक की हत्या, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े परिजन, दाह संस्कार से इनकार

Thu, 09 Feb 2023 01:03 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

बागपत के रमाला में हुए हत्याकांड के मामले में मृतक के परिवार वालों ने आरोपियों की गिरफ्तारी होने तक शव का अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि आरोपी गिरफ्तार होने के बाद ही अंतिम संस्कार किया जाएगा। 
विज्ञापन
किसान की गोली मारकर हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद के रमाला थानाक्षेत्र में घर से बुलाकर कंडेरा गांव के राकेश की हत्या के मामले परिजनों को गुस्सा फूट पड़ा। मृतक के परिजन हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए। मृतक के परिवार वालों ने आरोपियों की गिरफ्तारी होने तक शव का अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि आरोपी गिरफ्तार होने के बाद ही अंतिम संस्कार किय जाएगा। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कंडेरा गांव की रहने वाली रीता ने थाने में तहरीर में बताया कि उसका पति राकेश (38) पुत्र कैलाश को तीन दिन पहले गांव के ही दो युवक मेरठ जाने के बात कहकर घर से बुलाकर ले गए थे। जिसके बाद उसके पति घर वापस नहीं लौटे तो उन्होंने आसपास तलाश भी किया लेकिन कुछ पता नही चल सका।

यह भी पढ़ें: Meerut News: पुलिस लाइन में तैनात दरोगा ने गोली मारकर की आत्महत्या, अधिकारियों में मचा हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बुधवार को थाने में जाकर पति राकेश की गुमशुदगी दर्ज करा दी थी। उसके पति राकेश का शव बुधवार को बिनौली थाना क्षेत्र में मेरठ बड़ौत मार्ग पर मिला था। जिसे पुलिस ने अज्ञात में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।

मृतक के भाई दिनेश ने बताया कि उसके भाई राकेश की शराब पिलाकर हत्या की गई। उन्होंने दोनों हत्यारोपी हैप्पी व नितिन को गिरफ्तार करने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि आरोपियों की गिरफ्तारी होने तक मृतक के शव का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे।

मौके पर जहां हंगामे की स्थिति बनी रही, जिसको लेकर कंडेरा गांव में कई थानों की पुलिस तैनात रही। उधर, सीओ सवि रत्न सिंह ने मृतक के परिवार वालो को समझाने में लगे रहे, लेकिन परिवार वाले नही माने।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें