फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: OYO होटल में छापा पड़ते ही मचा हड़कंप, पुलिस को देखते ही भागे कई जोड़े

Thu, 10 Nov 2022 12:07 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

बागपत के चमरावल रोड पर आबादी के बीच चल रहे ओयो होटल में पुलिस की छापा पड़ते ही खलबली मच गई। कई जोड़े पुलिस को देखते ही होटल से भागते नजर आए। स्थानीय लोगों ने होटल में अनैतिक कार्यों के होने की शिकायत की थी।
विज्ञापन
OYO होटल में छापा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बागपत में शहर के चमरावल रोड पर आबादी के बीच चल रहे ओयो होटल का स्थानीय लोगो ने विरोध किया। जहां हंगामा होने पर पुलिस ने छापामारी की। जिस कारण ओयो होटल में आये युगल वहां से किसी तरह बचकर भागे।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार चमरावल रोड पर रहने वाले एडवोकेट संजय पंवार ने बताया कि पिछले कई दिन से देखा जा रहा है कि ओयो होटल में कुछ युवक युवतियों को जबरदस्ती होटल में ले जाते हैं।

यह भी पढ़ें: UP: जेल से जल्दी बाहर आजा.. इस बार माथे में मारेंगे गोली, सोशल मीडिया पर युवक को दी खुली धमकी
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि होटल के अंदर नाबालिग और स्कूल व कालेज के छात्र-छात्राएं भी आते हैं। इससे माहौल खराब हो रहा है और बच्चों पर गलत प्रभाव पड़ रहा है। इसकी शिकायत एसपी बागपत से की गई। उन्होंने आरोप लगाया कि बिना एनओसी के ओयो होटल चल रहा है। 
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने बताया कि गुरुवार सुबह एक युवक जबरदस्ती एक युवती को होटल के अंदर खींच कर ले गया, जिसके बाद दोबारा थाना पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस टीम ने होटल में छापा मारा। छापा पड़ते ही होटल में भगदड़ मच गई। इस दौरान कई जोड़े होटल से निकलकर भागते नजर आए। हालांकि पुलिस ने होटल में सभी दस्तावेज खंगाले और मौके पर मौजूद जोड़ों से पूछताछ भी की। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें