फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: शोहदों से परेशान छात्रा पढ़ाई और घर छोड़ने को मजबूर, एसिड हमले की दे चुके हैं धमकी

Sat, 13 Apr 2019 06:37 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

यूपी के बागपत एक मोहल्ले निवासी छात्रा शोहदों से परेशान होकर एलएलबी की पढ़ाई और घर छोड़ने को मजबूर हो गई है। छात्रा के मुताबिक दो माह से मनचले कॉलेज आते-जाते समय छेड़छाड़ करते हैं। छात्रा का कहना है कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो वह घर छोड़कर चली जाएगी।

विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली छात्रा ने बताया कि वह एलएलबी की पढ़ाई कर रही है। उसके पड़ोस के दो युवक उस पर गलत निगाह रखते हैं। कॉलेज में आते-जाते समय उससे छेड़छाड़ करते हैं। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देते हैं।

नौ अप्रैल को भी जब वह कॉलेज से घर लौट रही थी तो आरोपियों ने उससे छेड़छाड़ की। उसे तेजाब से जलाने की धमकी दी। उसने पुलिस से शिकायत की, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। छात्रा ने कहा यदि कार्रवाई नहीं हुई तो वह घर छोड़कर कहीं चली जाएगी। सीओ सिटी ओमपाल सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है। जांच के बाद मुकदमा दर्ज होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


-इस खबर के बारे में आप और क्या जानना चाहते हैं। हमें फेसबुक पर जरूर बताएं।
 शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें