फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: ऑल इंडिया कबड्डी चैंपियनशिप में भारतीय नौसेना का जलवा, आर्मी की टीम को हराकर जीता खिताब

Mon, 23 Jan 2023 11:36 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

कर्नाटक में संपन्न हुई ऑल इंडिया कबड्डी चैंपियनशिप में भारतीय नौसेना की टीम ने आर्मी की टीम को हराकर खिताब अपने नाम किया है। मलकपुर के अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी नितिन तोमर ने भी चैंपियनशिप में हिस्सा लिया।
विज्ञापन
ट्रॉफी के साथ विजेता टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक में संपन्न हुई ऑल इंडिया कबड्डी चैंपियनशिप में भारतीय नौसेना की टीम ने आर्मी की टीम को हराकर खिताब अपने नाम किया। टीम की जीत में मलकपुर गांव के अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी का विशेष योगदान रहा। सूचना पर गांव में खुशी की लहर दौड़ गई और गांव पहुंचने पर खिलाड़ी का स्वागत करने का निर्णय लिया। 

विज्ञापन


19 से 22 जनवरी तक कर्नाटक के बेलगाम जनपद के नगर निपानी में चली ऑल इंडिया कबड्डी चैंपियनशिप में हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, मध्य प्रदेश, बिहार, राजस्थान, दिल्ली सहित अलग-अलग राज्यों की टीमों ने प्रतिभाग किया।

यह भी पढ़ें: Meerut News: हाजी याकूब की संपत्ति का पूरा ब्योरा तैयार, करोड़ों की प्रॉपर्टी पर जल्द चलेगा बुलडोजर
विज्ञापन


इस चैंपियनशिप में भारतीय नौसेना की टीम ने भी प्रतिभाग किया। टीम में शामिल मलकपुर गांव के अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी नितिन तोमर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम को फाइनल तक पहुंचाया।
विज्ञापन


सेमीफाइनल में भारतीय नौसेना की टीम ने रोहतक व कर्नाटक की टीमों को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबले में टीम का मुकाबला आर्मी की टीम से हुआ। जिसमें भारतीय नौसेना की टीम ने आर्मी की टीम को 43-34 के स्कोर से जीत हासिल की। टीम की जीत पर खिलाड़ियों ने खुशी जताई। वहीं सूचना मिलने पर गांव में भी खुशी की लहर दौड़ गई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें