फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत : दवा व ऑक्सीजन सिलिंडर के नाम पर ठगी के मामले आए सामने, सतर्क रहने की अपील  

Thu, 06 May 2021 07:19 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

  • एसडीएम ने सूचना देने के लिए मोबाइल नंबर जारी किया
विज्ञापन
oxygen cylinder - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑक्सीजन सिलिंडर या कोविड उपचार की दवा के नाम पर साइबरी ठगी के कई मामले सामने आ चुके हैं। इसको लेकर प्रशासन अलर्ट हो गया है। एसडीएम ने इस पर अंकुश लगाने के लिए सीयूजी नंबर जारी करके लोगों को सतर्कता बरतने के लिए अपील की।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि रेमडेसिविर इंजेक्शन और ऑक्सीजन सिलिंडर की व्यापक आवश्यकता के बीच साइबर अपराधियों ने धोखाधड़ी का नया तरीका निकाला है। साइबर जालसाज ऑक्सीजन की उपलब्धता के नाम पर जरूरतमंदों को धोखा देने की कोशिश में लगे हैं। चिकित्सा संसाधनों की सख्त जरूरतमंदों को ये अपने जाल में फंसा सकते हैं।

साइबर ठग ओएलएक्स और फेसबुक, इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफार्मों पर ऑक्सीजन सिलिंडर और कोविड के उपचार में इस्तेमाल होने वाली दवा की उपलब्धता बारे फर्जी विज्ञापन पोस्ट कर रहे हैं। उनके पास बेचने के लिए कुछ भी नहीं है।
विज्ञापन


केवल मात्र मौजूदा स्थिति का फायदा उठाकर लोगों को ठगने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने लोगों को अत्यधिक सतर्कता बरतते हुए ऐसी धोखाधड़ी से बचने के लिए ओएलएक्स समेत अन्य प्लेटफार्म पर ऑक्सीजन की बिक्री का झांसा देने वालों से सावधान रहने की सलाह दी है।

इन नंबरों पर दें सूचना
उन्होंने कालाबाजारी की सूचना देने के लिए 9454416714 पर भी सूचना दे सकते हैं। इन पर ऑक्सीजन सिलिंडर, रेमडेसिविर इंजेक्शन और अन्य जीवनरक्षक दवाओं की कालाबाजारी से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी पुलिस के साथ साझा की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें