फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत: मामूली विवाद में परिजनों में चले धारदार हथियार, महिलाओं समेत पांच लोग घायल

Sun, 07 Mar 2021 10:50 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
फायरिंग में घायल व्यक्ति - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के बागपत में दादोघट थानाक्षेत्र में शनिवार को ईख काटने से रोकने पर हुए विवाद में सगे भाइयों के परिजनों में धारदार हथियार चल गए। जिसमें दो महिलाओं समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन

 
मांगरौली निवासी नूर मोहम्मद ने दो बीघा जमीन अपने भाई शेर मोहम्मद को दे रखी है। उसमें ईख खड़ी है। आरोप है कि नूर मोहम्मद ने उधार की रकम वापस नहीं करने का आरोप लगाकर शेर मोहम्मद को ईख काटने से रोक दिया। इस पर शनिवार सुबह दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया।

यह भी पढ़ें: मुजफ्फरनगर: डॉ आंबेडकर की 15 फुट ऊंची प्रतिमा का किया जलाभिषेक, श्रीनगर के लाल चौक पर की जाएगी स्थापित
विज्ञापन


शेर मोहम्मद व उसके बेटे शहजाद और आजाद ने नूर मोहम्मद के परिजनों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिसमें नूर मोहम्मद व उसकी पत्नी नियाजो, पुत्र राशू व पुत्रवधू रूबेदा और दूसरे पक्ष के शेर मोहम्मद घायल हो गए।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने घायलों को बिनौली सीएचसी में भर्ती कराया। वहां से गंभीर हालत के चलते उन्हें बड़ौत रेफर कर दिया। दोघट पुलिस जानकारी पाकर मौके पर पहुंची। इस बाबत इंस्पेक्टर दोघट ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/ 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें