फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: आवारा गोवंशों से तंग 20 गांवों के किसानों ने बड़ौत तहसील तक की पैदल यात्रा

Tue, 17 Jan 2023 02:13 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

बड़ौत में आवारा गोवंशों से फसलों की बर्बादी रोकने के किसान हर जतन कर चुके हैं लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। यहां तक कि आवारा गोवंश कई लोगां की जान ले चुके हैं। इसे लेकर मंगलवार को रालोद के पूर्व विधायक सहित किसानों ने पैदल मार्च किया।
विज्ञापन
पैदल यात्रा निकालते किसान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बड़ौत में आवारा गोवंशों की समस्या का समाधान न होने से आक्रोशित रालोद व अन्य किसान संगठन के कार्यकर्ताओं सहित किसानों ने मंगलवार को बमनौली गांव से बडौत तहसील तक पैदल यात्रा निकाली।

विज्ञापन


दोपहर एक बजे से बामनौली गांव से पैदल मार्च यात्रा शुरू हुई। यात्रा में रालोद के पूर्व विधायक वीरपाल राठी के अलावा किसान यूनियन व अन्य किसान संगठन के कार्यकर्ताओं के अलावा बामनौली, दाहा, निरपुडा, टीकरी दोघट, बिजरोल, रंछाड, सिरसली सहित 15 से 20 गांवों के काफी संख्या में किसान पैदल व ट्रैक्टर-ट्राॅली लेकर पैदल मार्च यात्रा में शामिल हुए और बड़ौत तहसील के लिए रवाना हो गए।

यह भी पढ़ें:Muzaffaranagar: अलनूर मीट फैक्टरी मामले में पूर्व विधायक समेत 16 आरोपी बरी, विशेष MP/MLA कोर्ट ने सुनाया फैसला
विज्ञापन
विज्ञापन


यात्रा के दौरान पूर्व विधायक वीरपाल राठी ने कहा कि आवारा गोवंश खेतों में खड़ी फसलों को बर्बाद कर रहे है। जिससे किसान कड़ाके की ठंड में खेतों में पहरा देने को मजबूर है, आवारा गोवंशों के कारण सडकों पर हादसे भी बढ़ रहे हैं और कई गांवों में किसानों को टक्कर मारकर घायल किया जा चुका है। लेकिन लगातार शिकायत के जाने के बाद भी जिला प्रशासन का इस ओर कोई ध्यान नहीं है। इस दौरान यात्रा में काफी संख्या में किसान मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें