फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: गजेंद्र फाटा हत्याकांड के आरोपियों को छोड़ने पर भड़के मृतक के परिजन, तेरहवीं नही करने की चेतावनी

Fri, 26 May 2023 11:52 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

छपरौली कस्बे के गजेंद्र उर्फ फाटा की हत्या के मुकदमे में पकड़े गए आरोपियों को छोड़ने पर मृतक के परिजन भड़क गए। परिजनों ने थाने में धरना प्रदर्शन करते हुए आरोपियों को दोबारा पकड़ने तक तेरहवीं न करने की बात कही है। 
विज्ञापन
धरना देकर बैठे परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत जनपद के छपरौली कस्बे के गजेंद्र उर्फ फाटा की हत्या के मुकदमे में पकड़े गए आरोपियों को छोड़ा जाने पर मृतक पक्ष के लोग भड़क गए। गुरुवार को परिजन व ग्रामीण हंगामा करते हुए थाने में ही धरना देकर बैठ गए। लोगों ने पुलिस पर आरोपियों को बचाने का आरोप लगाया, जहां काफी देर तक हंगामा चलता रहा। मृतक पक्ष ने गिरफ्तारी होने पर ही तेरहवीं करने की चेतावनी दी।

विज्ञापन


नगर पंचायत के वार्ड 12 के सभासद पद के चुनाव को लेकर शुरू हुई रंजिश में मंगलवार रात को वारदात को अंजाम दिया गया। कस्बे की चौधरान पट्टी में रहने वाले गजेंद्र उर्फ फाटा और उसके भाई भूदेव और अश्वनी पर फावड़े और धारदार हथियारों से हमला कर दिया गया था। जिसमें गजेंद्र फाटा की मौत हो गई थी।

यह भी पढ़ें: फर्जीवाड़ा: MLC की बेटी सहित 15 के फर्जी जन्म प्रमाणपत्र बनाए, निगम की मुहर और अधिकारी के हस्ताक्षर भी फर्जी

विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक पक्ष ने दस लोगों को नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज कराया था, जिसमें पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, जबकि दो नामजद आरोपियों को हिरासत में ले लिया था। शुक्रवार की सुबह मृतक पक्ष के लोग थाने में पहुंचे और गजेंद्र फाटा हत्याकांड में दो नामजद आरोपियों को छोड़ने का आरोप लगाया। 

आरोपियों को छोड़ने के विरोध में थाने में मृतक पक्ष के लोगो ने हंगामा किया। जहां भूदेव, विपिन और सत्येंद्र समेत अन्य लोगों ने नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की मांग की। साथ ही सभी आरोपियों की गिरफ्तारी होने तक मृतक की तेरहवीं नही मनाने की चेतावनी दी। 

उन्होंने कहा कि सभी आरोपियों की गिरफ्तारी होने के बाद ही तेरहवीं की जाएगी। इस मामले में थाना प्रभारी रवि रतन सिंह का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है। किसी भी निर्दोष को नहीं फंसाया जाएगा और दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें