पुरानी पेंशन योजना बहाली के लिए धरना
- फोटो : अमर उजाला
बागपत में पुरानी पेंशन योजना बहाली के लिए राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के बैनर तले कर्मचारी धरने पर बैठ गए। उन्होंने मांगे पूरी नही होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठे राज्य कर्मचारी संगठन के जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार शर्मा ने बताया कि कर्मचारियों के बुढापे का सहारा पुरानी पेंशन योजना बंद होने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशन योजना जल्द बहाल की जाए। साथ ही शिक्षको की तरह कर्मचारियों की सेवानिवृत्त आयु 60 वर्ष से बढ़ाकर 62 वर्ष करने और कैशलेश चिकित्सा सुविधा के लिए बड़े अस्पतालों को जोड़ने की मांग की।
यह भी पढ़ें: UP: हाजी याकूब पर बड़ी कार्रवाई, मर्सिडीज जगुआर समेत महंगी गाड़ियां, हॉस्पिटल-स्कूल व जमीन आज होगी जब्त
उन्होंने बताया कि लैश चिकित्सा के तहत देश के समस्त बड़े चिकित्सालयों को जोड़ा जाए। इसके अलावा प्रदेश में कार्यरत आशा व संगनी को प्रोत्साहन राशि की जगह 18 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय देने की मांग की।
साथ ही सभी विभागों में कार्यरत संविदा, आउटसोसिंग कर्मचारियों, मानदेय कर्मचारियों को 20 हजार रुपये मानदेय देने और आउट सोर्सिंग प्रक्रिया को बन्द करने और स्थायी भर्ती करने की मांग की। धरना देने वालो में संजीव कुमार, जोनी चौधरी, सुनील बंसल, अरविंद कुमार समेत अन्य मौजूद रहे।