फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत: जंगल में पेड़ से लटका मिला किशोरी का शव, हत्या की आशंका

Mon, 04 Nov 2019 01:00 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
पेड़ पर लटका मिला किशोरी का शव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बागपत में सोमवार को एक किशोरी का शव जंगल में मिलने से हड़कंप मच गया। जानकारी लगते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर इकट्ठा हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और किशोरी के शव को पेड़ से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जनपद के कानोली गांव के जंगल में किशोरी का शव पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। पुलिस के मुताबिक मृतका की शिनाख्त सानिया पुत्री आदिल बैग निवासी गांव ढोढरा के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार शव का पोस्टमार्टम होने के बाद ही किशोरी की मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। प्रथम दृष्टया जांच में किशोरी की हत्या कर शव को पेड़ पर लटकाकर फांसी का रूप दिए जाने की आशंका जताई जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें