फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांप्रदायिक बवाल: पुलिस की गाड़ी में तोड़फोड़, सिपाही समेत 11 लोग घायल, फोर्स तैनात

Mon, 24 Dec 2018 04:29 PM IST
शशांक गौर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में सोमवार को सांप्रदायिक बवाल हो गया। इस दौरान दोनों समुदाय के लोग आमने- सामने आ गए और जमकर पथराव हुआ। दोनों समुदाय के लोगों में लाठी- डंडे व धारदार हथियार भी चले। इसमें दो सिपाही समेत ग्यारह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन


बता दें कि केतीपुरा मोहल्ले के लक्ष्मण चौक पर दो समुदाय के लोगों में विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों समुदाय के लोग आमने- सामने आ गए। इस दौरान जमकर लाठी-डंडे व धारदार हथियार चले। इसमें एक पक्ष से चार लोग घायल हो गए तो वहीं दूसरे पक्ष से पांच लोग गंभीर घायल हो गए है। इसके अलावा दो सिपाही भी गंभीर रूप से घायल हो गए है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण शहर में तनाव फैल गया है। उधर, घटना की जानकारी मिलते ही एसपी सिटी शैलेष कुमार पांडेय, एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव और सीओ दिलीप कुमार भारी पुलिसफोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की पूरी जानकारी ली। 

वहीं दूसरे पक्ष ने दुकान लूटने का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि दूसरे पक्ष से भी पांच लोग घायल हो गए है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें