फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत: होर्डिंग पर गलती से लिख दी ऐसी बात, हर तरफ हुई नगर पालिका की किरकिरी

Tue, 28 Aug 2018 04:52 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
विवेक कुमार, एसडीएम बागपत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

प्रधान मंत्री के स्वच्छ भारत अभियान के तहत देश के विभिन्न शहरों में स्वच्छता अभियान के प्रति जागरुकता फैलाने के लिए होर्डिंग का सहारा लिया जाता है। यूपी के बागपत में भी नगर पालिका ने लोगों को सफाई संदेश देने के लिए होर्डिंग लगवाया लेकिन जब लोगों की नजर होर्डिंग पर गई तो इस पर लिखा था कुछ ऐसा कि नगर पालिका की खूब किरकिरी हुई। आइए जानते हैं कि आखिर होर्डिंग पर ऐसा क्या लिखा था :- 

विज्ञापन

 

बागपत में स्वच्छता का संदेश देने के लिए शहर में लगाए गए होर्डिंग पर हुई चूक से नगरपालिका को काफी किरकिरी झेलनी पड़ी। मामला एसडीएम बागपत तक पहुंचा तो उन्होंने ईओ से जानकारी ली। तुरंत शहर में लगे होर्डिंग को हटवा दिया गया। वहीं नगर पालिका का कहना है कि होर्डिंग की छपाई के दौरान चूक होने से ऐसा हुआ है।
 
नगर पालिका की ओर से शहर के करीब चालीस स्थानों पर सफाई का संदेश देने वाले होर्डिंग लगवाए गए थे, लेकिन एक होर्डिंग पर गलत प्रिटिंग से पालिका को किरकिरी झेलनी पड़ी। यहां तक कि एसडीएम ने इस होर्डिंग को रातो रात हटवाना पड़ा। 
विज्ञापन

नगर पालिका द्वारा लगाया गया होर्डिंग - फोटो : अमर उजाला
दरअसल, नगर पालिका की ओर से लगवाए गए होर्डिंग पर लिख दिया गया 'अगर करोगे खुले में शौच तो जल्दी दी जाएगी मौत।' जिसके बाद पालिका ने रात में ही होर्डिंग हटवा दिया। हालांकि गलत प्रिंटिंग के चलते यह चूक हुई, लेकिन सवाल है कि आखिर होर्डिंग लगवाने से पहले चेक क्यों नहीं किया गया।

एसडीएम विवेक कुमार यादव का कहना है कि होर्डिंग हटवा दिया गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। जिसकी भी चूक है उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। ईओ ललित कुमार आर्य का कहना है कि प्रिंटिंग में गड़बड़ी के चलते ऐसा हुआ है। होर्डिंग बदलवा दिया गया है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें