राज्य सरकार के कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद ने कहा कि भाजपा सरकार में ब्राह्मणों को सर्वाधिक सम्मान मिला है। उन्होंने ब्राह्मणों को शिक्षा पर जोर दिए जाने की अपील की और निडर होकर कार्य करने का आह्वान किया।
दिल्ली सहारनपुर रोड स्थित राधा गोविंद विवाह मंडप में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के तत्वाधान में आयोजित ब्राह्मण स्वाभिमान भोज कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे थे। कार्यक्रम में पहुंचते ही उनका जोरदार स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्र निर्माण के सपने को पूरा करने के लिए लोगो को जागरूक करेंगे।
यह भी पढ़ें: Baghpat: शराब का ठेका हटवाने को लेकर महिलाओं का हंगामा, बोलीं-बेटियों पर बुरी नजर रखते हैं नशेबाज
उन्होंने समाज को आगे बढ़ने के लिए शिक्षा पर बल देने का आहवान किया। कहा कि वे लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से भी सड़कों को लेकर समीक्षा बैठक करेंगे।
कहा कि हमारे समाज को अपने संस्कार जैसे बड़ों का सम्मान, ईश्वर की आराधना और अध्ययन पर ध्यान देना चाहिए। कार्यक्रम को एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज, पूर्व विधायक लोकेश दीक्षित, सुधीर कांत शर्मा ने समाज से एकजुट होने का आहवान किया। कार्यक्रम का संचालन जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा व घनश्याम शर्मा ने संयुक्त रूप से किया।