उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद के अमीनगर सराय थानाक्षेत्र में गोकशी की कई घटनाओं में शामिल तीन गैंगस्टरों की 51.26 लाख रुपये की संपत्ति शनिवार को पुलिस ने कुर्क कर ली। तीनों गैंगस्टरों के चार मकानों को सील कर नोटिस चस्पा कर दिया गया।
सीओ देवेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि रविवार देर रात सिंघावली अहीर समेत कई थानों की पुलिस बिचपड़ी गांव में पहुंची। गांव में मुनादी कराई और फिर गोकशी व गैंगस्टर के मुकदमे के आरोपी चारू के दो मकानों की कुर्की की। जिसमें 23.43 लाख रुपये और 13.05 लाख रुपये के दो मकानों पर सील लगाकर नोटिस चस्पा कर दिया गया।
यह भी पढ़ें: MEERUT: मिल में आग लगते ही दूसरी मंजिल से कूदा चीफ इंजीनियर, दर्दनाक मौत
इसके अलावा बिचपड़ी गांव के ही गैंगस्टर वसीम के खिलाफ गोकशी के कई मुकदमे दर्ज है। जिसकी गैंगस्टर के मुकदमे में कार्रवाई करते हुए 8 लाख 27 हजार रुपये की कीमत का मकान कुर्क कर सील लगा दी। गांव के ही गैंगस्टर व गोकशी के आरोपी आरिफ की 6 लाख 48 हजार रुपये की संपत्ति कुर्क कर ली। कुर्क की गई संपत्ति का सीओ को प्रशासक नियुक्त किया गया।
पुलिस बल देखते ही ग्रामीणों की भीड़ जमा हुई
बिचपड़ी गांव गांव में शुक्रवार रात भारी पुलिस बल को देखकर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। जहां पुलिस के कार्रवाई करने के बाद ग्रामीणों को पूरे मामले का पता चला।