उत्तर प्रदेश के बागपत में बिनौली क्षेत्र के चंदायन स्थित प्राचीन सिद्ध शक्तिपीठ दुर्गा मंदिर में असमाजिक तत्वों ने आग लगा दी। मंदिर के पुजारी की सूचना पर यूपी 112 के पुलिसकर्मियों व फायरबिग्रेड ने काफी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों ने आगजनी की घटना पर आक्रोश जताते हुए अज्ञात में तहरीर दी है।
जानकारी के अनुसार चंदायन गांव के उत्तरी पर प्रसिद्ध प्राचीन सिद्ध शक्तिपीठ दुर्गा देवी मंदिर है। मंदिर में दिल्ली वाले बाबा श्याम लाल महाराज की मूर्ति भी स्थापित है ओर यहां इनका धुना भी लगाया जाता है। उनके धुने के लिए मंदिर में उपले रखे थे।
यह भी पढ़ें: Meerut News Live: दबिश के लिए गई पुलिस टीम पर हमला, कमिश्नरी कार्यालय में धरने पर बैठे सपा विधायक अतुल प्रधान
रविवार की रात्रि असामाजिक तत्वों ने मंदिर में घुसकर उपलों में आग लगा दी, जब आग ने विकराल रूप लिया तो मंदिर में बने कमरे सो रहे पंडित धीरज पाठक, योगेंद्र मिश्रा ने शोर मचाते हुए यूपी 112 को सूचना दी।
सूचना पर यूपी 112 के पुलिसकर्मियों व फायरबिग्रेड व ग्रामीणों ने वहां पहुंचकर काफी मशक्त कर आग पर काबू पाया। सूचना पर इंस्पेक्टर बिनौली सलीम अहमद ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। आगजनी की सूचना पर मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों ने आक्रोश जताते हुए अज्ञात में तहरीर देकर करवाई की मांग की है।