व्हाट्सएप का यह स्क्रीनशॉट भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। सीएचसी के सभी स्वास्थ्य कर्मियों ने जिलाधिकारी राजकमल यादव को गालीबाज चिकित्सक की शिकायत कर उसके साथ कार्य करने में असमर्थता जताकर उनका यहां से तबादला कराने की मांग की थी। दो दिन पूर्व डॉ. अरविंद मलिक ने खेकड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचकर चार्ज संभाल लिया था।
तबादले के बावजूद की अभद्रता
गुरुवार को तबादले के बावजूद गालीबाज चिकित्सक ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचकर पीड़ित कंप्यूटर ऑपरेटर के साथ अभद्रता की। इससे आहत होकर कंप्यूटर ऑपरेटर अस्पताल से घर पहुंच गया। और फांसी के फंदे पर लटककर आत्महत्या का प्रयास किया।
समय रहते पता लगने पर उसकी मां ने शोर मचा कर परिजनों को बुलाकर उसकी जान बचाई। उतारते हुए उसकी जान बचाई और डायल 112 पुलिस को फ़ोन कर घटना की सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सचिन और उसके परिजनों से घटना के बारे में पूछताछ की।
इसके बाद पीड़ित कंप्यूटर ऑपरेटर सचिन ने परिजनों और खेकड़ा सीएचसी के चिकित्सकों के साथ थाने में पहुंचकर आरोपी चिकित्सक के खिलाफ आत्महत्या के लिए विवश करने का आरोप लगा मुकदमा दर्ज कराने के लिए तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। सीओ विजय चौधरी का कहना है कि मामले की जांच कराई जाएगी। जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई।