बागपत जनपद के रटौल में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर सोमवार देर रात बड़ा हादसा होने से बच गया। लहचौड़ा गांव के पास रात करीब डेढ़ बजे एक चलते ट्रक के टायरों में अचानक आग लग गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत फायर ब्रिगेड को बुलाकर आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक ट्रक के 8 टायर जल कर खाक चुके थे।
रायबरेली के सहबाजपुर निवासी अभिषेक पुत्र छोटेलाल ट्रक चालक है। वह गाजियाबाद से ट्रक में लोहे की प्लेट लेकर रोहतक हरियाणा जा रहा था जब वह ईस्टन पेरिफेरल एक्सप्रेस-वें पर लहचौड़ा गांव के समीप पहुंचा तो अचानक ट्रक के टायर फट जाने से टायरो में आग लग गई।
पीछे चल रहे वाहन चालकों ने शोर मचाकर चालक को जानकारी दी चालक ने ट्रक को साइड में लगा कूद कर जान बचाई और तुरन्त पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने फायर बिग्रेड को बुलाकर ट्रक के केबिन को अलग कर टायरों में लगी आग को बुझाया लेकिन जब तक ट्रक के आठ टायर जल कर राख हो चुके थे।
ट्रक ड्राईवर अभिषेक ने बताया की ट्रक के टायर रेडिसियन वाले हैं जिस कारण यह हादसा हुआ है। वही बड़ा हादसा होने से बच गया ।