फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: देर रात समारोह से नकदी, जेवरात भरा बैग चोरी, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। सदर बाजार थाना क्षेत्र में एक रिसोर्ट से रविवार रात समारोह से दो युवकों ने नकदी व जेवरात से भरा बैग चोरी कर लिया। घटना का पता चलने पर हंगामा हो गया। दोनों युवक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए।
विज्ञापन

ईरा गार्डन निवासी अरकम पुत्र जलीश अहमद गुरुग्राम में फार्मा कंपनी में वैज्ञानिक हैं। शनिवार को उनका निकाह हुआ था। रविवार रात वलीमे का कार्यक्रम सदर बाजार क्षेत्र में वेस्ट एंड रोड स्थित एक रिसोर्ट में चल रहा था। अरकम की बहन सिमरन के पास नकदी और जेवरात से भरा बैग लेकर दो युवक फरार हो गए। इसका पता चलने पर कार्यक्रम में अफरातफरी मच गई। बैग में 90 हजार की नकदी, सोने की 5 अंगूठी व शगुन के कई लिफाफे थे। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी गई तो दोनों आरोपी युवक दिखाई दिए। दोनों को काफी तलाश किया गया, लेकिन उनका सुराग नहीं लगा। सूचना पर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। समाचार लिखे जाने तक पुलिस आरोपियों को तलाश कर रही थी। थाना प्रभारी शशांक द्विवेदी कहना है कि मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। सीसीटीवी फुटेज से बदमाशों की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें