फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बीएआई कार्यालय पहुंचे स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी के बैडमिंटन विद्यार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
- राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के आयोजन, टीम चयन और खेल प्रशासन की बारीकियां जानीं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी सलावा के पीजी डिप्लोमा इन स्पोर्ट्स कोचिंग (पीजीडीएससी) बैडमिंटन के विद्यार्थियों ने शैक्षणिक भ्रमण के तहत नई दिल्ली स्थित बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया (बीएआई) के कार्यालय का दौरा किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने भारतीय बैडमिंटन की प्रशासनिक, तकनीकी और प्रतियोगितात्मक व्यवस्थाओं की जानकारी हासिल की।
भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने बीएआई के जनरल सेक्रेटरी संजय मिश्रा से मुलाकात की। उन्होंने विद्यार्थियों को भारतीय बैडमिंटन की वर्तमान संरचना, राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के आयोजन, खिलाड़ियों के अवसर और खेल प्रशासन की कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी दी। विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं, खिलाड़ियों के पंजीकरण, राष्ट्रीय टीम के चयन, राज्य बैडमिंटन संघों की भूमिका, कोच और तकनीकी अधिकारियों के विकास की प्रक्रिया को भी समझा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के कुलपति मेजर जनरल दीप अहलावत (सेवानिवृत्त) ने कहा कि खेल शिक्षा केवल किताबी ज्ञान तक सीमित नहीं होनी चाहिए। विद्यार्थियों को खेल संस्थाओं की वास्तविक कार्यप्रणाली से परिचित कराना भी जरूरी है। कुलसचिव सुनील कुमार झा ने कहा कि इस तरह के भ्रमण विद्यार्थियों की व्यावसायिक दक्षता और खेलों की समझ को मजबूत करते हैं। बैडमिंटन कोच अंकित आर्य के नेतृत्व में हुए इस भ्रमण में विद्यार्थियों को भविष्य में बेहतर प्रशिक्षक और खेल प्रशासक बनने के लिए महत्वपूर्ण जानकारियां मिलीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें