फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज राधा गोविंद स्कूल में जुटेंगे बैडमिंटन खिलाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। राधा गोविंद पब्लिक स्कूल मेंं शुक्रवार से सीबीएसई बैडमिंटन प्रतियोगिता शुरू होगी। प्रतियोगिता को लेकर 150 स्कूलों की टीम का सत्यापन कार्य किया जा चुका है। शुक्रवार को भी काफी संख्या में टीम मेरठ पहुंचेंगी। यह जानकारी बृहस्पतिवार को राधा गोविंद पब्लिक स्कूल में आयोजित प्रेसवार्ता में विद्यालय के अध्यक्ष योगेश त्यागी व प्रधानाचार्य संगीता कश्यप ने दी। उन्होंने बताया कि शुक्रवार सुबह 11 बजे प्रतियोगिता का शुभारंभ होगा। प्रतियोगिता 15 जुलाई तक चलेगी। इसमें अभी तक 150 स्कूलों की टीमों का सत्यापन का कार्य किया जा चुका है। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि केंद्रीय माध्यमिक विद्यालय शिक्षा बोर्ड के परीक्षा नियंत्रक डॉ. संयम भारद्वाज के द्वारा किया जाएगा। विशिष्ट अतिथि मुख्य विकास अधिकारी नूपुर गोयल कार्यक्रम में शामिल होंगी। प्रतियोगिता पर्यवेक्षक अजय चौहान रहेंगे। इस दौरान काशीपुर, रुद्रपुर, आगरा, गाजियाबाद, नोएडा, हरिद्वार, देहरादून समेत कई जिलों से टीम प्रतिभाग कर रही है। खिलाड़ियों को रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड से लाने के लिए स्कूल प्रबंधन की ओर से बसों की व्यवस्था की गई है। खिलाड़ियों के रहने और खाने का इंतजाम राधा गोविंद पब्लिक स्कूल में ही किया गया है। इस दौरान आयोजन सचिव सुशील त्यागी व अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें