एक सिपाही कर्मजीत भी हाथ में गोली लगने से घायल हुआ। घायलों को सीएचसी शामली में भर्ती कराया गया। गिरफ्तार घायल बदमाश के कब्जे से तमंचा, चार कारतूस व चार खोखा और बिना नंबर की चोरी की बाइक बरामद हुई है।
एसपी ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश मिथुन थाना झिंझाना का टॉप-10 सूची में शामिल रहा है और हिस्ट्रीशीटर है, जो झिंझाना थाने से हत्या के मामले मे एक साल से फरार चल रहा था। उस पर एसपी ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। उस पर थाना झिंझाना के अलावा दिल्ली, चेन्नई आदि में लूट, चोरी, डकैती व हत्या आदि के करीब नौ मुकदमे दर्ज हैं। एसपी ने पुलिस टीम को 25 हजार रुपये का नकद इनाम देने की घोषणा की है।
गलत नाम पते से दिल्ली में रह रहा शातिर
एसपी ने बताया कि पूछताछ में बदमाश ने बताया कि वो पिछले एक साल से दिल्ली में गलत नाम पते से रह रहा था। दिल्ली में भी उसके द्वारा कई आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया है।
दिल्ली में चोरी व लूट की घटना के संबंध में यह बदमाश गलत नाम-पते से काफी समय तक रोहिणी जेल में निरुद्ध रहा। जमानत पर जेल से बाहर आने के बाद वह फिर किसी घटना को अंजाम देने के फिराक में था।