फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन इनामी शूटर गिरफ्तार, सुपारी लेकर करते थे हत्या

Mon, 13 Nov 2017 10:37 AM IST
डिजिटम टीम/ मेरठ
विज्ञापन
तीन आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पुलिस ने मुठभेड़ के बाद मवाना खुर्द के पूर्व ग्राम प्रधान ईश्वर त्यागी पर जानलेवा हमला करने के आरोपी तीन शूटर दबोचे। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने पूर्व प्रधान की हत्या की खातिर दो लाख रुपये की सुपारी ले रखी है।
विज्ञापन


थाना प्रभारी दीपक शर्मा ने बताया कि निकाय चुनाव के मद्देनजर वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए उनके निर्देशन में टीम को सूचना मिली कि इनामी शूटर वारदात को अंजाम देने के लिए रजवाहा पटरी अटौरा रोड पहुंचने वाले हैं। इस पर पुलिस ने मोर्चा बंदी कर ली। आरोपी रोनक पुत्र सुरेंद्र निवासी गांव खटकी थाना परीक्षितगढ़, मुस्तजाफ पुत्र मुस्तफा मवाना खुर्द, अजेंद्र उर्फ गुड्डू पुत्र महकार गांव शाहकुलीपुर थाना भावनपुर को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया। रोनक से देसी पिस्टल, मुस्तजाफ और अजेंद्र से तमंचे, बड़ी संख्या में कारतूस तथा पल्सर बाइक बरामद किये। आरोपियों ने विगत ग्राम पंचायत चुनाव की रंजिशन गांव मवाना खुर्द के सतेंद्र मुखिया से ईश्वर त्यागी मवाना खुर्द की हत्या किए जाने की खातिर दो लाख की सुपारी लेना स्वीकार किया। इसके चलते ईश्वर त्यागी की रैकी कर जान से मारने की नीयत से गोलियां चलाना स्वीकार किया। थाना प्रभारी ने बताया कि अभियुक्त रोनक के खिलाफ गुंडा एक्ट, आर्म्स एक्ट, गैंगस्टर आदि के परीक्षितगढ़, औरंगाबाद, मवाना थाने में आठ मुकदमें, अभियुक्त मुस्तजाफ पर हत्या आदि के सात और अजेंद्र के खिलाफ हत्या एवं लूट आदि के बिनौली, सरधना, सरूरपुर, भावनपुर आदि में 11 मुकदमें दर्ज हैं। वहीं, आरोपी शूटर 10-10 हजार रुपये के इनामी हैं।

पढ़ें : दलित युवती को घर में घुसकर मारी गोली, गांव में दहशत, देखिए तस्वीरें
विज्ञापन

बदमाश गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि बीते शनिवार को पुलिस व बदमाशों में रेलवे क्रॉसिंग के पास मुठभेड़ हो गई थी। इस दौरान पुलिस ने हत्यारोपी के पैर में गोली मार दी थी, जबकि उसका साथी मौके से फरार हो गया था। हत्यारोपी से एक पिस्टल और एक बाइक बरामद हुई थी। 

पुलिस के अनुसार समर गार्डन लिसाड़ी गेट में विगत 28 अक्तूबर को आमिर की हत्या हुई थी। जिसमें वसीम उर्फ सोबी पुत्र राशिद निवासी समर गार्डन समेत तीन लोग नामजद हुए थे। आमिर के साथ उसका दोस्त जुम्मा भी बैठा था। आमिर के परिजनों ने जुम्मा पर हत्या होने का शक जताया था। पुलिस ने जुम्मा को कस्टडी से छोड़ा था, जिसे लेकर खूब हंगामा भी हुआ था। 

शनिवार को हत्यारोपी वसीम अपने दोस्त साजिद के साथ बाइक पर वारदात करने के इरादे से परतापुर की तरफ से आ रहा था। नूरनगर रेलवे क्रॉसिंग के पास इंस्पेक्टर लिसाड़ी गेट राशिद अली चेकिंग कर रहे थे। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया था। लेकिन वह फायरिंग करते भागने लगे थे। जवाबी फायरिंग में वसीम के पैर में गोली लगी थी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें