घटनास्थल पर बिखरा मिर्ची पाउडर
- फोटो : अमर उजाला
शातिर अपराधी रोहित कई संगीन मामलों में जेल में बंद था। जिसे यहां से मिर्जापुर की जेल में स्थानांतरित किया गया था। मंगलवार को एक मुकदमे की पेशी पर शातिर को यहां एडीजे फर्स्ट कोर्ट में पेश करने के लिए मिर्जापुर पुलिस लेकर आई थी।
कोर्ट में पेशी के बाद दोपहर करीब ढाई बजे पुलिस उसे लेकर मिर्जापुर लौट रही थी। यहां जानसठ के पास सलारपुर में एक होटल पर खाना खाने के लिए पुलिस रुक गई। इसी दौरान सफेद रंग की वरना कार में सवार चार पांच बदमाश वहां पहुंच गए।
बदमाशों ने पहले पुलिस की आंखों में मिर्ची डाली, इसके बाद फायरिंग कर दी, जिसमें दरोगा दुर्ग विजय सिंह गोली लगने से घायल हो गए।
इसके बाद बदमाश शातिर अपराधी रोहित को छुड़ाकर मीरापुर की ओर फरार हो गए। जनपद पुलिस नाकेबंदी कर बदमाशों की तलाश में लगी हुई है। वहीं घायल दरोगा को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/